दुर्गा अष्टमी पर चरथावल कस्बे में बैंड बाजों के साथ निकाली गई मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा

दुर्गा अष्टमी पर चरथावल कस्बे में बैंड बाजों के साथ निकाली गई मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा

जनपद मुज़फ़्फरनगर में चरथावल कस्बे में दुर्गाष्टमी पर बैंडबाजों के साथ मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से निकाली गयी। इसमें शामिल कई झांकिया दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह प्रसाद वितरण व पुष्पों की वर्षा करके लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
कस्बे में युवा शक्ति संगठन के द्वारा दुर्गाअष्टमी के पावन पर्व पर मां दुर्गा के अनेक स्वरूपों की सुंदर झांकियां के साथ शोभायात्रा, बैंडबाजों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गयी। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी गौरव त्यागी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। वही सर्वाधिक बोली लगाकर रथ पर बैठने का अधिकार भी प्राप्त किया। देवी मन्दिर से प्रारंभ हुई मां दुर्गा की शोभायात्रा का जगह-जगह फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में जलालाबाद की प्रसिद्ध बलिराम अखाड़ा टीम के
कलाकारों ने अनेक हैरतअंगेज कारनामें दिखाकर खूब वाहवाही लूटी। शोभायात्रा में गणेश झांकी, खाटू-श्याम की झांकी, मां दुर्गा के स्वरूपों की झांकी, शिव व राधाकृष्ण आदि की झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा में जिला पंचायत सदस्य डा. विपिन त्यागी, गौरव त्यागी, श्रीराम गुप्ता, कुलबीर त्यागी, अनुज त्यागी, कोमल सिंघल, बिजेंद्र त्यागी, विनेश त्यागी, मनीष गर्ग, विशाल त्यागी, हनी सिंघल, तनु त्यागी, मनी सिंघल, जितार्थ त्यागी, अनुज गर्ग, अरविंद कुमार, माऊ मित्तल, रमेशचंद त्यागी, अंकित कुमार आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *