योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को उनके आवास पर किया गया सम्मानित 

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को उनके आवास पर किया गया सम्मानित 

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के चलते हुए बीजेपी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच हुए गठबंधन के बाद योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को उनके मुजफ्फरनगर आवास पर संजय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मन्डी, व्यापार संघ अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अरुण प्रताप सिंह एवं कोषाध्यक्ष अमित गोयल द्वारा सम्मानित किया गया।

दरअसल पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को हालहि में योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जिसके बाद गुरुवार को मंत्री अनिल कुमार को संजय मिश्रा ने पटका पहनाकर और श्रीरामलला के भव्य स्वरूप की प्रतिमा उपहार में दी। इस दौरान ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई।

इस दौरान मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा विश्वास कर मुझ पर जो जिम्मेदारी व दायित्व दिया गया है उसका निर्वाह पुरी लग्न व तन मन से जनता के लिए करुंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *