भाकियू अराजनैतिक महानगर कमेटी की एक पंचायत मथुरा महानगर के डैंपियर नगर स्थित गुप्ता कुंज में हुईं सम्पन्न

मथुरा। रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक महानगर कमेटी की एक पंचायत मथुरा महानगर के डैंपियर नगर स्थित गुप्ता कुंज में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसका संचालन महानगर संयोजक विजय सिंघल ने किया। पंचायत में गोवर्धन विधानसभा गांव नगला मोरा निवासी किसान नेता व्यापारी नवाब पोनिया गांव नगला मोरा निवासी किसान नेता रामवीर पोनिया समाजसेवी मुकेश वर्मा ने अपने साथियों के साथ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में अपनी आस्था व्यक्त कर संगठन की सदस्यता ग्रहण की सभी सदस्यों को महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी महानगर उपाध्यक्ष करन पाठक युवा शहर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरेशी शहर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी ने माला पहनकर स्वागत किया व संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई।
पंचायत में मथुरा महानगर निवासी समाजसेवी मुकेश वर्मा को महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक महानगर का सचिव नियुक्त किया। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी महानगर उपाध्यक्ष करन पाठक ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा जनपद में किसानों का एकमात्र संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक है। जो किसानों की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाता है। किसानों के दुख दर्द में इस संगठन के नेता कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहते हैं मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के 10000 सदस्य बनाए जाएंगे। सभी नवनियुक्त सदस्यों से मथुरा महानगर में संगठन काफी मजबूत होगा।

पंचायत में प्रमुख रूप से किसान नेता विनोद निषाद फैजान कुरैशी महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक किसान नेता सूरज निषाद तनवीर कुरेशी कैफ कुरैशी आदि मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *