भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा 9 से 11 जून तक हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय शिविर – धर्मेंद्र मलिक

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा 9 से 11 जून तक हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय शिविर – धर्मेंद्र मलिक

न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित देशभर के किसानो की समस्याओं पर होगा मंथन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा हरिद्वार में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन दिनांक 9 जून से 11 जून 2023 तक किया जा रहा है। जिसमे देशभर के किसान शामिल होंगे। शिविर में देशभर के किसानो की समस्याओं पर विचार कर प्रस्ताव पारित किए जायेगे
11 को चौ चरण सिंह (वीआईपी) घाट पर किसान पंचायत का आयोजन कर आगे के संघर्ष के फैसले लिए जायेगे। शिविर में किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाना, फसलों के भाव सी2+50 फार्मूले के आधार पर दिए जाने, फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाने, किसान सम्मान निधि में वृद्धि,शुगर मिलों की दूरी कम किए जाने, गन्ना भुगतान,भाव तय करने हेतु ट्रिब्यूनल का गठन किए जाने हेतु आदि विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जायेगे। इसके अलावा राज्यो के मुद्दो बिजली, पानी, खाद, बीज, मण्डी आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। हरियाणा में खरीद को लेकर चल रहे आंदोलन पर भी चिंतन होगा
राष्ट्रीय शिविर में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लोग भाग लेगे
शिवित में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश सिंह चौहान, चेयरमेन बाबा राजेंद्र सिंह मलिक,हरिनाम सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, दिगंबर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष यूपी, जगदीश सिंह प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, सलवेंद्र सिंह कलसी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड,दादा पाटिल अध्यक्ष शेतकरी संगठन महाराष्ट्र, सेवा सिंह आर्य भाकियू हरियाणा, सहित सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, मण्डल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ता भाग लेगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *