उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 1 सितबर 2023 से 07 सितंबर 2023 तक मनाया जायेगा गोआश्रय स्थल सेवा सप्ताह 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 1 सितबर 2023 से 07 सितंबर 2023 तक मनाया जायेगा गोआश्रय स्थल सेवा सप्ताह

मुजफ्फरनगर : आयुक्त, सहारनपुर मण्डल हृषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 28.08.2023 को सांय 7.00 बजे आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 01.09.2023 से 07.09.2023 तक  गोआश्रय स्थल सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा जिसमें जनपद में संचालित समस्त निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों / पंजीकृत गौशालाओं पर निम्नलिखित कार्यवाही अपेक्षित है –
1- श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व प्रान्तीय रक्षा दल / युवक मंगल दल / नेहरू युवक दल एवं अन्य सरकारी / गैर सरकारी संगठनों से श्रमदान कराकर गोआश्रय स्थलों पर साफ-सफाई / धुलाई / गौवंश को नहलाना / पानी की कुन्डी की सफाई / घास-झाड आदि की सफाई करायी जाये।
2- गोआश्रय स्थलों हेतु निर्धारित वित्त पोषण की देयता हो तो उसे जन्माष्टमी से पूर्व पूर्ण करा दी जाये।
3 – गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश की क्षमता के अनुरूप केयर टेकर / चौकीदार की तैनाती सुनिश्चित की जाये।
4 – गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण / टीकाकरण / कृमिनाशक दवापान / पोष्टिक आहार का वितरण कराया जाये।
5 – जनपद में कोई भी नया गोआश्रय स्थल का निर्माण / शेड आदि का निर्माण कराया गया हो तो श्री कृष्ण जन्माष्टमी को उसका उद्घाटन ग्राम प्रधान अथवा स्थानीय जनप्रतिनिधि से कराया जाये।
6 – गोआश्रय स्थलों पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कार्यक्रम आयोजित करते हुए गौपूजन व हवन आदि कराया जाये जिसमें ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता सुनिश्चित की जाये तथा कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के अन्य सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाये।
7 – दिनांक 01.09.20223 से 07.09.2023 तक नगर निकायों में भी विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर छुटटा घूम रहे गोवंशों विशेषकर नन्दी गोवंश को रात्रि में पकडवाकर निकट के गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित कराया जाये।
8 – गौसंरक्षण से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा / नियंत्रण हेतु मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के अतिरिक्त एक नोडल अधिकारी नामित करें।
अतः अपेक्षित है कि मुख्यमंत्री  द्वारा दिये गये उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराते हुये, कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें। उक्तानुसार जनपद में स्थित सभी नगर निकायों में भी कार्यवाही करायी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *