पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सिराज ताजवर के खालापार स्थित आवास मे सदस्यता अभियान का शुभारम्भ

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सिराज ताजवर के खालापार स्थित आवास मे सदस्यता अभियान का शुभारम्भ


मुज़फ्फरनगर: शनिवार को पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सिराज ताजवर के खालापार स्थित आवास मुजफ्फरनगर मे सदस्यता अभियान का शुभारम्भ कर लगभग 30 सदस्यों को पार्टी का सदस्य बनाया ।इस अवसर पर पार्टी द्वारा बैठक का आयोजन कर नये सदस्यों को पार्टी की नीति व उद्देश्य से अवगत कराया।बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह व संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने किया ।बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने कहा कि आज मुजफ्फरनगर ,मेरठ,सहारनपुर तीन जनपदो मे पार्टी का सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया है। आगामी विधानसभा तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 21 जनपदो मे सघन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे । जनपद मेरठ ,राष्ट्रीय सचिव अमित राठी के द्वारा सदस्यता अभियान आरम्भ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिह॔ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इक्कीस जनपदो के आठ करोड लोगो को न्याय दिलाने के लिए पश्चिमांचल निर्माण पार्टी का गठन किया गया है। भारत मे बीस नये राज्य बनाने की मांग चल रही है।अतः माननीय प्रधानमन्त्री जी को राज्य पुनर्गठन आयोग बना छोटे राज्य बनाने चाहिए ताकि लोगों को वहां के निवासियो को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें
पार्टी के महासचिव हाजी वारिस अहमद ने बताया कि पश्चिमांचल क्षेत्र में ना कोई आई आई टी है ना एम्स है, ना आई आई एम जैसी संस्था है पश्चिमांचल क्षेत्र के 8 करोड़ लोगों के साथ ये भेदभाव नही होना चाहिए, प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज ताजवर ने बताया कि हमारा पश्चिमांचल क्षेत्र यूपी को लगभग 78 प्रतिशत रिवेन्यू देता है लेकिन बदले में लखनऊ देता केवल 18 प्रतिशत है।
संजीव मलिक मासूम ने कहा कि अपनी अलग राजधानी व हाईकोर्ट बनने से सस्ता व सुलभ न्याय मिलेगा व समस्याओं का निस्तारण भी शीघ्र होगा।बैठक को फेडरेशन आफ मुस्लिम जाट एशोशियेसन के वरिष्ट उपाध्यक्ष साजिद चौधरी ने कहा कि अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य बनने से यह विश्व का सबसे विकसित राज्य बनेगा। बैठक को इरफान चौधरी, डाक्टर राजेश कुमार, ,डाक्टर इमरान राव आदि ने सम्बोधित किया।इस अवसर पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की ओर से फैडरेशन आफ जाट मुस्लिम एशोसियेशन को ग्राम कसेरवा पुस्तकालय के लिए यू पी एस सी परीक्षा से समबन्धित पुस्तके भेट की।बैठक शौकीन चौधरी, अनिरूद्ध , अफनान खान ,अब्दुल समद शैफ, राजेश, वीरेन्द्र, साहिल ,डाक्टर जसबीर सिंह आदि ने भाग लिया।
डाक्टर सतेन्द्र सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *