भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा जारी अनिश्चित कालीन धरने को क्रांति सेना महिलामोर्चा एवं किसान मजदूर यूनियन का साथ

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा जारी अनिश्चित कालीन धरने को क्रांति सेना महिला मोर्चा एवं किसान मजदूर यूनियन का साथ

धरने के 11वे दिन नगर मजिस्ट्रेट को धरने पर दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर – भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 11वें दिन भी चौ उधम सिंह मंत्री जी के नेतृत्व में जारी रहा । धरने पर क्रांति सेना की महिला जिलाध्यक्ष पुनम चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने समर्थन देते हुए कहा कि महिला ही असली किसान है। खेत में खाना पहुचाने से लेकर पशुपालन तक सारी जिम्मेदारी महिला किसान ही संभालती है। हमारा संगठन किसानो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा
प्रीति ठाकुर ने कहा कि महिलाएं ही घर में बीज का संरक्षण और पशुपालन करती है। महिलाओं के बिना खेती की कल्पना संभव नहीं है। हम इस आंदोलन को समर्थन ही नही पूरी शक्ति के साथ मजबूत करेगे। हर दिन महिलाओं की उपस्थिति रहेगी
भारतीय किसान यूनियन क्रांति सेना के डॉक्टर अरशद ने भी आदेश सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन अलग हो सकता है लेकिन मुद्दा एक है हम किसानो के साथ है
सभी वक्ताओं ने अविलंब गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार किसानो की परीक्षा न ले किसान को आप ड़रा नही सकते है
यूरिया खाद की बोरी से 5 किलो खाद कम करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए किसानो ने केंद्रीय रसायन उर्वरक मंत्री के नाम नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन दिया।
धरने पर खतौली तहसील अध्यक्ष शेखर सोम, पवित अहलावत ब्लॉक अध्यक्ष खतौली,सुरेंद्र रावल ब्लॉक अध्यक्ष सदर, अध्यक्ष,,बिजेंद्र बालियान प्रदेश सचिव,नीरज पहलवान मंडल अध्यक्ष सहारनपुर,अंकित चौधरी जिलाध्यक्ष ,विपिन त्यागी मंडल सचिव, मोहित मलिक,दुष्यंत मलिक,सलमान गौड़ यासीन चौधरी ने संबोधित किया ।
धरने में नेहा गोयल, कंचल बाटला, अंजु त्यागी, शालू चौधरी, पिन्यु ठाकुर, अंकित जवला, विनय मुखिया मुर्तजा बालियान, मदन कश्यप, सहदेव, मनीष त्यागी, नीरज मलिक, प्रवीण पहलवान, श्रेय मलिक, देवेंद्र पिन्ना, संजीव सहरावत, चंद्रवीर भोकारहेड़ी, अहमद अंसारी, इरफान अलवी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *