झांसी की रानी व्यापार मंडल ने धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया लोहड़ी का पर्व

 झांसी की रानी व्यापार मंडल ने धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया लोहड़ी पर्व

प्रसिद्ध समाजसेवी मनीष चौधरी भाजपा नेता गौरव स्वरूप और बसपा नेता जियाउर्रहमान रहे मौजूद

मुजफ्फरनगर : झांसी की रानी व्यापार मंडल एवं ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट द्वारा लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, वरिष्ठ बसपा नेता जियाउर्रहमान भटटे वाले व भाजपा नेता गौरव स्वरुप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि लोहड़ी का त्यौहार अपनी बुराईयों व नफरत को दहन करने का पर्व है। हम सभी लोहड़ी जैसे प्रमुख धार्मिक त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाते हुए अपने अंदर को बुराईयों को भी लोहड़ी की अग्नि में दहन कर देना चाहिए। वरिष्ठ बसपा नेता जियाउर्रहमान ने कहा कि लोहड़ी पर्व आपस में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है, इसलिए नफरत को भी लोहड़ी की अग्नि में दहन करने के साथ-साथ आपस में प्रेम और सद्भाव से रहें। वही भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि लोहड़ी पर्व को किसान भी बडे त्यौहार के रूप में मनाते हैं, क्योंकि इस समय गेंहू व सरसों की फसल पकने को तैयार रहती है, जिसे देखकर किसानो का मन प्रफुल्लित हो जाता है और किसान खुशी से झूम उठते हैं। इस अवसर पर सभी के द्वारा लोहड़ी के पर्व पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं और लोहड़ी जलाकर ढोल की थाप पर जमकर डांस भी किया। वही ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट एवं झांसी की रानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विक्की चावला के द्वारा कार्यक्रम में पधारने पर सभी का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, भाजपा नेता अशोक बाटला, हिंदू नेता देवेन्द्र चौहान, सपा नेता शलभ गुप्ता,केपी चौधरी, गोपाल कश्यप, भारतवीर प्रधान, हरीश ठकराल, नदीम अंसारी, संजय मदान, सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, नमन गर्ग, संजय चावला, बादल वर्मा, राजकुमार कालरा, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *