केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अयोध्या में जाने वाले 108 कुंतल गुड के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हिंद मजदूर किसान समिति ने अयोध्या के लिए 108 कुंतल गुड़ किया इकट्ठा
हिन्द मजदूर किसान समिति के किसानों द्वारा श्री राम मन्दिर अयोध्या में 108 कुंतल गुड़ भेजने का लक्ष्य रखा गया। जिसके चलते शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर के शिव चौक से किसानों द्वारा गुड़ की पहली गाड़ी लेकर मेरठ की ओर रवाना हुई । जिसे केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान, हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह , प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह , महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमति पंकज , श्रीमति अलका , श्रीमति संगीता , श्रीमति सोनिया, श्रीमति कोमल ने गाड़ी को हिन्द मजदूर किसान समिति का ध्वज दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्रमोहन जी के संदेश में बताया कि भगवान श्री राम संसार के राजा हैं। लगभग 500 वर्षों के बहुत लम्बे इंतजार के बाद वे पुनः अपने धाम लौट रहे हैं। ये हम सबके लिये बहुत ही अदभुत क्षण हैं। हमें इस पावन दिन को बड़ी दीपावली की तरह मनाना चाहिये। जो दीपावली हम अक्टूबर या नवंबर में मनाते हैं वो छोटी दीपावली है वास्तव ये बड़ी दीपावली है क्योंकि ये दिन भगवान श्री राम के आर्शीवाद से 500 सालों के लम्बे इंतजार के बाद देखने को मिला है। इस दिन हमें अपने अपने घरों में दीपोत्सव मनाना चाहिये। अपने घरों को सुन्दर रोशनी से सजाना चाहिये।
उन्होंने आगे बताया कि भगवान श्री राम पूरे संसार के स्वामी हैं और सभी देशों के राष्ट्रपति और
प्रधानमंत्री उनके दास और सेवक हैं। वास्तव में भगवान राम ही भगवान कृष्ण हैं, भगवान बुद्ध हैं इसीलिये हम सब को भगवान श्री राम की ही शरण लेनी चाहिये। इसीलिये भगवान श्री राम को जानो, पहचानो क्योंकि भगवान श्री राम की शरण लेने पर ही आराम मिल सकता है।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।