नवीन मन्डी व्यापार संघ मुजफ्फरनगर परिवार ने धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति का त्यौहार

नवीन मन्डी व्यापार संघ मुजफ्फरनगर परिवार ने धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति का त्यौहार

नवीन मंडी स्थल मुजफ्फरनगर में भगवान शिव मंदिर पर किया खिचड़ी प्रसाद वितरण

मुजफ्फरनगर के व्यापारी, समाजसेवी, राजनेता और पत्रकार भारी संख्या में रहे मौजूद

नवीन मन्डी व्यापार संघ मुजफ्फरनगर परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष में खिचड़ी प्रसाद वितरण भगवान शिव मंदिर नवीन मंडी स्थल मुजफ्फरनगर पर किया गया जिसमें सभी धर्म प्रेमी सज्जनों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया
हिंदू धर्म में प्रमुख त्‍योहारों को मनाने की परंपरा है। उन्‍हीं में से एक है मकर संक्राति। आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। शीत ऋतु के पौस मास में जब भगवान भास्‍कर उत्‍तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य की इस संक्रांति को मकर संक्राति के रूप में देश भर में मनाया जाता है। वैसे तो मकर संक्रांति हर साल 14 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन पिछले कुछ साल से गणनाओं में आए कुछ परिवर्तन के कारण इसे 15 जनवरी को भी मनाया जाने लगा है।
सूर्य ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मकर संक्रान्ति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, और आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। इसी दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। साथ ही जब शनि और सूर्य एक साथ मकर राशि में विराजमान थे। मकर संक्रांति पर्व हिंदूओं का प्रमुख त्योहार है यह पूरे भारत में इससे अलग नाम से मनाया जाता है पंजाब में से लोहड़ी दक्षिण में पोंगल यूपी बिहार मध्य प्रदेश में खिचड़ी कर्नाटक आंध्र प्रदेश में संक्रांति गुजरात में उत्तरायण राजस्थान में भी सक्रांति के रूप में मनाया जाता है और इसमें खास बात यह है यह नए साल का पहला त्यौहार है
खिचड़ी की खुशबू, और गुड की मिठास,
दिलो में ख़ुशी और अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार
मीठे गुड में मिल गए तिल,
उडी पतंग और खिल गए दिल,
हर पल खुश और हर दिन शान्ति,
मकर संक्रांति आपके लिए लाये ऐसे ही दिन।
शिव मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
शिव मंदिर के किनारे सूरज की लाली,
जिन्दगी में आये खुशियों की बहार,
आपको मुबारक को मकर संक्रांति का त्यौहार।
सभी जनपद के प्रतिनिधि व पत्रकार बन्धु विभिन्न विभिन्न संगठनों से आए हुए शहर के गणमान्य लोग वह व्यापारी भाइयों मजदूर भाइयों कर्मचारी भाइयों व सभी लोग मंडी समिति के अधिकारीगण और हजारों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी पकौड़ी चाय पापड़ गुड़ का प्रसाद वितरण किया व प्रसाद ग्रहण किया

संजय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मन्डी व्यापार संघ मनीष चौधरी, श्याम सिंह सैनी, जितेन्द्र कुच्छल, रमन शर्मा, सुखवीर सिंह, रवि शर्मा, रोहित शर्मा, पंकज जिंदल , कुश कुच्छल,  जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी समाजवादी पार्टी, पूर्व विधायक अशोक कंसल , राकेश शर्मा समाजवादी पार्टी, नरेंद्र कुमार साधु, देशराज चौहान, सुभाष चौहान , अरुण प्रताप सिंह, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल , राकेश त्यागी , पवन वर्मा,  बलविंदर सिंह,  सरदार सतपाल सिंह मान,  सुनील ग्रोवर , अचिंत मित्तल,  रविकांत शर्मा,  अमित वत्स,  हरीश गौतम , लक्ष्मण शर्मा,  शिल्पी राज वत्स, प्रशांत शर्मा,  प्रशांत गौतम,  सुरेंद्र बंसल,  अशोक बंसल , मनोज बंसल,  चंद्रजीत राठी,  दिनेश राठी, चौधरी जगबीर सिंह , पप्पू जैन,  फतेह सिंह,  भाजपा नेता रोशनी पांचाल,  नीलम शर्मा,  आशीष, हरिओम शर्मा, पंकज महेश्वरी, अशोक बाटला , नितिन ,विजय कुमार , दीपक जैन,  सुदेश कुमार जैन,  रमेश चंद सिंघल मोहनलाल सुशील मित्तल अंकुश कुशल मोहित गुप्ता अमित शर्मा, राकेश गर्ग, विकास शर्मा , मनोज कुमार,  सतीश कुमार,  धर्मेन्द्र मुखिया,  अंकुर गुप्ता व समस्त गुड़ मन्डी के व्यापारी पल्लेदार कर्मचारी भाई व शहर के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *